अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Nov-2021 07:42 PM
PATNA: बिहार विधानसभा उपचुनाव में NDA उम्मीदवारों की जीत पर रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने एनडीए प्रत्याशियों को बधाई दी है । रालोजपा प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने इसे तारापुर और कुशेश्वरस्थान की महान जनता की जीत बताया।
उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में लोगों ने जंगलराज को नकार कर सुशासन की सरकार को चुना है। लोगों के सहयोग से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बिहार में विकास का परचम लहरा रहा हैं। दिन प्रति दिन विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए का एक मात्र लक्ष्य न्याय के साथ विकास कर विकसित बिहार को बनाना है।
श्रवण अग्रवाल ने उपचुनाव में मिली जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में एनडीए रूपी पांडवों की शानदार जीत हुई है और दुर्योधन रूपी ताकतों की करारी हार हुई हैं। राजद और कांग्रेस ने धनबल और बाहुबल कर सहारे जनता को दिग्भ्रमित करने का हर सम्भव प्रयास किया लेकिन बिहार की महान जनता ने छलकपट के सहारे जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों का विसर्जन कर दिया।
बिहार की जनता को धन्यवाद जिसने जंगल राज के प्रतीक का विसर्जन कर दिया। उन्होंने कहा कि लालू यादव को देखकर बिहारवासियों को जंगल राज की याद ताजा हो गई। इस कारण विकास पसन्द लोगों ने विनाश पसन्द गैंग का विसर्जन कर दिया।
श्रवण अग्रवाल ने कहा कि इस उपचुनाव में एनडीए ने अपना परचम लहराया है। सरकार की जनवादी नीतियों और जनहित की योजनाओं से जनता को लाभ सभी बिहारवासियों को मिला है। बिहार के लोगों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास हैं।इसकारण ही वो एन डी ए को भारी जीत मिली हैं। इस विजय के लिए एनडीए के सभी कार्यकर्ता व तारापुर और कुशेश्वर स्थान की जनता बधाई के पात्र हैं।'
