बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
30-Aug-2023 06:44 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं और छात्राओं को रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ा उपहार दिया है। सीएम ने यह निर्णय लिया है कि रक्षाबंधन के दिन राजधानी पटना में महिलाओं और छात्राओं के लिए बस सेवा फ्री रहेगी या नहीं उन्हें बस पर सफर करने पर कोई किराया नहीं देना होगा।
दरअसल, बिहार सरकार ने फैसला किया है कि राजधानी पटना में 31 अगस्त को सुबह 7:00 बजे से लेकर रात 8:30 तक महिलाओं और छात्राओं को सरकारी बस में सफर करने पर कोई किराया नहीं देना होगा। महिलाओं और छात्राओं को यह सुविधा बस संख्या 111, 111A, 222,444,555,888,888A,100,200 और 999 के अलावा आईएसबीटी पाटलिपुत्रा बस टर्मिनलसे संचालित होने वाली अन्य बस में भी लागू रहेगी। वह इस दिन किसी भी बस में सवार होकर सफर कर सकती है।
वहीं, बिहार के सरकारी कर्मी रक्षाबंधन के अवसर पर 30 अगस्त की जगह अब 31 अगस्त को प्रतिबंधित अवकाश ले सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव गुफरान अहमद ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।जबकि राज्य के माध्यमिक स्कूलों में भी 31 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर छुट्टी घोषित की गयी है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व से अधिसूचित अवकाश की सूची में रक्षाबंधन के अवसर पर 30 अगस्त 2023 को प्रतिबंधित अवकाश घोषित है। रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त की जगह 31 अगस्त मनाने की सूचना प्राप्त हुई है। इसीलिए 30 अगस्त के स्थान पर अब 31 अगस्त को प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया जाता है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व से अधिसूचित अवकाश की सूची में रक्षाबंधन के अवसर पर 30 अगस्त 2023 को प्रतिबंधित अवकाश घोषित है। रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त की जगह 31 अगस्त मनाने की सूचना प्राप्त हुई है। इसीलिए 30 अगस्त के स्थान पर अब 31 अगस्त को प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया जाता है।