खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
13-Dec-2022 09:59 AM
DELHI: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, CDS लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के सेना प्रमुखों समेत संबंधित विभागों के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस घटना की विस्तृत जानकारी लेंगे। माना ये भी जा रहा है कि आज संसद में रक्षा मंत्री घटना पर बयान भी दे सकते हैं।
बता दें कि बीते 9 दिसंबर को भारतीय सैनिकों ने चीन की साजिश को नाकाम कर दिया था। अरुणाचल प्रदेश के तवांग के यांगत्से इलाके में दोनों देशों की सेना के बीच जमकर झड़प हुई थी। भारतीय सेना की पोस्ट को हटवाने के लिए पहुंचे चीनी सैनिकों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। इस झड़प में दोनों सेनाओं के सैनिक घायल हो गए थे।
एक सोची समझी साजिश के तहत चीन के 300 सैनिकों यांगत्से इलाके में भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद दोनों सेनाओं के बीच झड़प हुई थी। भारतीय जवानों को भारी पड़ता देख चीनी सैनिक पीछे हट गए थे। चीन सैनिक भारतीय पोस्ट पर हमले की 15 दिन से तैयारी कर रहे थे। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान, वायुसेना चीफ एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नेवी चीफ एडमिरल आर हरि कुमार, विदेश सचिव और डिफेंस सचिव शामिल होंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...