बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
31-Aug-2023 06:52 PM
By First Bihar
NALANDA: रक्षा बंधन के मौके पर एक महिला भाई को राखी बांधने के लिए मायके जा रही थी तभी जंगली सुअर ने हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गयी। घटना नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र स्थित रमडीहा गांव की है जहां बहन के घर आने के इंतजार में भाई बैठा रह गया और उसकी कलाई सुनी रह गयी।
मृतका के परिजनों ने बताया कि बख्तियारपुर के लक्ष्मणपुर गांव निवासी बिजली पासवान की पत्नी इंदू देवी अपने भाई को राखी बांधने के लिए नूरसराय थाना क्षेत्र के भखरी गांव आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे प्यास लग गयी और रामडीह गांव के पास वह पानी पीने के लिए रुक गई। जैसे ही वह पम्प के पास पहुंची जंगली सूअर ने हमला कर दिया। दांत के काटकर उसकी जान ले ली। मायके जाने से पहले उसकी मौत हो गयी। मृतका इंदु देवी के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई वो भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे उठाकर प्राइवेट क्लीनिक ले गये जहां के चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
मृतका के भाई संतोष पासवान ने बताया की बहन राखी बांधने के लिए घर आ रही थी। हमलोग उसका इंतजार कर रहे थे क्योंकि सुबह 7 बजे तक ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त था लेकिन जब बहन सात बजे के बाद भी नहीं पहुंची तो चिंता होने लगी। फिर जानकारी मिली कि नूरसराय इलाके में एक महिला जंगली सुअर का शिकार हो गयी है। यह सुनते ही वो नूरसराय के लिए रवाना हुआ जहां बहन को देखकर फूट-फूटकर रोने लगा। जब उसे पता चला कि बहन अब नहीं रही तो परिवार के सभी सदस्य गहरे सदमें चले गये। बहन के इंतजार में बैठे भाई की रक्षा बंधन में कलाई सुनी रह गयी।
स्थानीय लोगो ने बताया कि नूरसराय इलाके में जंगली सुअरों का आतंक है। आए दिन किसी ना किसी पर जंगली सुअर हमला करते हैं। आज भी 4 लोगों पर जंगली सुअरों ने हमला कर घायल कर दिया है वही आज एक महिला की जान ले ली है। इस घटना से स्थानीय लोग भी काफी आक्रोशित हैं और प्रशासन से जंगली सुअरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही भाई के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है।
नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट