ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / राज्यसभा के लिए सामने आएगा सातवें कैंडिडेट का नाम? नीतीश के मंत्री ने...

राज्यसभा के लिए सामने आएगा सातवें कैंडिडेट का नाम? नीतीश के मंत्री ने कर दिया सबकुछ क्लियर, टीचरों को लेकर दी बड़ी जानकारी

15-Feb-2024 10:35 AM

By First Bihar

बिहार की 6 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। एनडीए और महागठबंधन के खाते में तीन-तीन सीटे हैं। बुधवार को एनडीए के तीनों (जेडीयू से संजय झा और बीजेपी से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह) उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं महागठबंधन से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी नामांकन दाखिल किया। इसके बाद अब आज आरजेडी कोटे से मनोज कुमार झा और संजय यादव राज्यसभा के लिए  नामांकन करेंगे। लेकिन, इस बीच एक और रोचक खबर जो निकल कर सामने आ रही है वह ये है कि एनडीए के तरफ से चौथा कैंडिडेट उतारा जा सकता है। ऐसे में अब इन तमाम बातों को लेकर बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता का बड़ा बयान सामने आया है। 


दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार से जब यह सवाल किया गया कि राज्यसभा के लिए सातवें उम्मीदवार की नामांकन के आशंका भी जताई जा रही है। इस पर उन्होंने कहा कि आज 3:00 बजे तक का समय है तो देखना होगा कि सातवां उम्मीदवार नामांकन करते हैं या नहीं उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल इस विषय में मुझे कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। 


वहीं, नियोजित शिक्षकों की तरफ से किया जा रहे आंदोलन की बात को लेकर श्रवण कुमार ने कहा कि शिक्षकों का काम पढ़ना होता है और ये लोग आंदोलन कर रहे हैं जबकि सरकार ने यह कहा है कि उनकी बातों को सुना जाएगा और भी उचित होगा वह निर्णय लिया जाएगा। आंदोलन करना तब उचित होता है जब आपकी बात सुनी ना जाती हो। इसलिए उनसे निवेदन है कि आंदोलन करने से कोई फायदा नहीं है आंदोलन न करें।


उधर, आज बिहार विधानसभा में स्पीकर का निर्वाचन आज होना है। जिसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अच्छी परंपरा है और सत्ताधारी दल के सभी नेता मिलकर  स्पीकर का चुनाव करेंगे तो कहीं ना कहीं पीछे जो परंपरा टूटी थी उसको खत्म करते हुए सकारात्मक शुरुआत की जा रही है।