Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
07-Oct-2023 07:44 AM
By First Bihar
GAYA : बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज गया जाएंगे। राज्यपाल विष्णुपद में वे अपने पितरों के निमित्त तर्पण का कर्मकांड करेंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करीब ढाई घंटे तक गया में रहेंगे। सुबह के करीब 9 बजे वे विष्णुपद मंदिर पहुंचेंगे।
वहीं, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का गया आगमन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा आज 9:00 बजे से 9:20 तक घुंघड़ीटांंड़ बाईपास होते हुए नारायणी पुल, बंगाली आश्रम रोड को उक्त अवधि के लिए अवरुद्ध (बंद) किया गया है। वहीं, राज्यपाल 11:00 बजे के बाद वापस पटना आ जाएंगे। इसे लेकर 11:00 से 11:20 तक विष्णुपद मंदिर से बंगाली आश्रम होते हुए नारायणी पुल बाईपास तक का रास्ता जिला प्रशासन द्वारा बंद किया गया है।
इसके साथ ही राज्यपाल के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा आमजनों एवं पंडा समाज के लोगों से अपील की गई है.कि उक्त रूट में उस समय आम लोग आवागमन न करें। जिला प्रशासन गया की ओर से आमजन एवं पंडा समाज से अपील किया गया है कि विष्णुपद मंदिर से बंगाली आश्रम होते हुए नारायणी पुल बाईपास तक का जो रास्ता है उसका आज कम से कम उपयोग करें।
उधर, पितृ पक्ष मेले में पितरों के निमित्त पिंडदान तर्पण कर्मकांड के लिए विशिष्ट अतिथियों का आगमन जारी है। जानकारी हो कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस बार के पितृपक्ष मेले में आए और अपने पितरों के निमित्त पिंडदान कर इसी सप्ताह को लौटे हैं। उपराष्ट्रपति के विष्णुपद आगमन और प्रस्थान के दौरान भी काफी तैयारी की गई थी। उसके बाद अब बिहार के राज्यपाल के आगमन को लेकर मार्ग को जिला प्रशासन द्वारा बताए गए समय में अवरुद्ध रखा