मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर
18-May-2022 03:48 PM
PATNA: राज्यसभा की खाली सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होने हैं। बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर गहमागहमी अभी से ही शुरू हो गई है। आरसीपी सिंह को जेडीयू राज्यसभा उम्मीदवार बनाती है या नहीं यह सवाल जब पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से किया तब वे मीडिया पर ही बिफर पड़े। कहने लगे कि मुझे ही नहीं पता कि मैं जा रहा हूं या नहीं। वैसे आप लोगों को इससे क्या मतलब? जबकि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का कहना था कि टिकट पर फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे।
बता दें कि 10 जून को बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए चुनाव होने है। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती, गोपाल नारायण सिंह, सतीश चंद्र दुबे और शरद यादव का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए 24 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 31 मई तक पर्चा भरा जा सकेगा। 3 जून तक नाम वापस लिया जा सकेगा जबकि 10 जून को सुबह 9 से 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
बिहार विधानसभा में बीजेपी सबसे बड़ा दल है। BJP के पास 77 विधायक और RJD के 76 हैं। जबकि JDU तीसरे नबंर पर है। जेडीयू के पास सिर्फ 45 विधायक हैं। जदयू को एक निर्दलीय विधायक का समर्थन हासिल है। इस हिसाब से जेडीयू को एक, राजद को 2 और बीजेपी को 2 सीट मिल सकती है। राजद में मीसा भारती का नाम लगभग कन्फर्म माना जा रहा है। दूसरे सीट के लिए मंथन का दौर जारी है। बीजेपी ने अभी तक इस मुद्दे पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर अभी तक जदयू की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है। पटना में राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह मीडिया पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता मैं जा रहा हूं या नहीं। मीडिया को उन्होंने कहा कि आप लोगों को इससे क्या मतलब है। ये सब बताने वाली बात होती है क्या? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी नोटिफिकेश नहीं जारी हुआ। 24 को नोटिफिकेश जारी होगा। वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का कहना है कि टिकट पर फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे।