ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी का होगा उम्मीदवार, सतीश चंद्र दुबे का नाम सबसे...

राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी का होगा उम्मीदवार, सतीश चंद्र दुबे का नाम सबसे आगे

03-Oct-2019 02:15 PM

PATNA : आरजेडी से राज्यसभा सांसद रहे देश के जाने-माने वकील राम जेठमलानी के निधन के बाद राज्यसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी अपना उम्मीदवार देगी। राम जेठमलानी के बाद यह सीट सत्ता पक्ष के पास चली गई है। इस सीट पर अब एनडीए से ही कोई उम्मीदवार चुनकर जाएगा। 

फर्स्ट बिहार झारखंड को सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच इस सीट को लेकर आपसी सहमति बन गई है। जेडीयू ने इस बात के लिए सहमति दे दी है कि बीजेपी राज्यसभा चुनाव में अपना कैंडिडेट दे। राज्यसभा उपचुनाव के लिए 4 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तारीख है लिहाजा हर हाल में आधिकारिक तौर पर कल सुबह तक ऐलान कर दिया जाएगा।

एनडीए में यह साफ होने के बाद राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को कैंडिडेट देना है। भारतीय जनता पार्टी के अंदर भी उम्मीदवारों की दावेदारी तेज हो गई है। पार्टी के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि राज्यसभा उपचुनाव के लिए दावेदारों की लिस्ट में सबसे ऊपर सतीश चंद्र दुबे हैं। आपको बता दें कि सतीश चंद्र दुबे का टिकट पिछले लोकसभा चुनाव में सीटिंग एमपी होने के बावजूद कट गया था। वाल्मीकि नगर सीट जेडीयू के हिस्से में जाने के कारण सतीश चंद्र दुबे को उम्मीदवार नहीं बनाया गया था। अब उन्हें राज्यसभा भेजकर पार्टी इसकी भरपाई कर सकती है।