ब्रेकिंग न्यूज़

LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर Assembly Elections 2026 : आज बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, ECI ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस "बाबू, मैं सिर्फ तुम्हारी हूं..." BF से जबरदस्ती शादी करने के लिए बिजली टावर पर चढ़ी GF, चिल्लाकर कहने लगी–"ऐसे कैसे तुम मेरे नहीं हो सकते!" बिहार में कार और ट्रक की सीधी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत; पांच लोग बुरी तरह घायल बिहार में कार और ट्रक की सीधी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत; पांच लोग बुरी तरह घायल BIHAR NEWS : रक्षक ही बन गए भक्षक! बिहार के इस थाने में बच्चों से उतरवाई गई शराब की पेटियाँ, अब उठ रहे बड़े सवाल बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत Bihar Politics : राज्यसभा चुनाव की शोर के बीच ‘इफ्तार डिप्लोमेसी’ गरमाई, तेजस्वी–ओवैसी मुलाकात पर सबकी नजर, नीतीश और चिराग भी देंगे दावत

राज्यसभा में उम्मीदवारी को लेकर नीतीश करेंगे फैसला, JDU की बैठक खत्म

20-May-2022 06:31 PM

PATNA : मुख्यमंत्री आवास पर चल रही जेडीयू नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। बैठक में शामिल मंत्री और विधायक के मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले हैं। उनके मुताबिक पार्टी में सभी तरह के प्रश्नों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकृत कर दिया गया है। बैठक के बाद बाहर निकले विधायकों ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव हो या फिर अन्य कोई मसला नीतीश कुमार का फैसला ही सर्वमान्य है।


आपकों बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आनन-फानन में अपनी पार्टी से जुड़े मंत्रियों और विधायकों की एक बैठक के मुख्यमंत्री आवास में बुलाई थी। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे। बताया गया कि राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर नीतीश कुमार जेडीयू नेताओं के साथ चर्चा करने वाले हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि राज्यसभा उम्मीदवार पर चर्चा के लिए नीतीश ने पार्टी नेताओं और विधायकों की बैठक के बुलाई हो लेकिन अब बैठक के बाद यह खबर सामने आ रही है कि नीतीश कुमार को हर तरह के फैसले के लिए अधिकृत कर दिया गया है।


बैठक के बाद बाहर निकले मंत्री जमा खान ने कहा है कि नीतीश कुमार हमारे सर्वमान्य नेता है। और वह जो भी फैसला लेंगे सभी को मंजूर होगा। इसके अलावा पार्टी के अन्य विधायकों ने भी यही बात कही। हालांकि विधायकों ने यह भी कहा है कि ऐसे किसी एजेंडे पर सीधे-सीधे चर्चा नहीं हुई नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और उन्होंने बातचीत करने के लिए बुलाया था मुलाकात के दौरान हमने यह समर्थन दिया कि नीतीश कुमार जो भी फैसला लेंगे वह सर्वमान्य होगा