अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Sep-2020 07:35 AM
DELHI : राज्यसभा में कृषि बिल के विरोध की वजह से निलंबित किए गए 8 सांसदों ने संसद परिसर में धरना देते हुए रात गुजारी है। राज्यसभा में हंगामा और उपसभापति हरिवंश के साथ बदसलूकी की घटना के बाद सभापति उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 8 सांसदों को निलंबित कर दिया था। इन सभी सांसदों ने संसद परिसर में बापू की प्रतिमा के आगे धरने पर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया है।
निलंबित सांसदों ने संसद परिसर में ही रात गुजारी है। इनमें आम आदमी पार्टी के संजय सिंह के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन, कांग्रेस के राजीव सातव, सैयद नजीर हुसैन और रिपुण बोरा और माकपा के केके रागेश और इलामारम करीम शामिल हैं।
बापू की बड़ी प्रतिमा के आगे जमीन पर बैठकर इन सांसदों ने रात गुजारी है और सभापति के फैसले पर एतराज जताया है। इन सांसदों का कहना है कि लोकतंत्र में संसद के अंदर किसी भी सवाल को उठाना उनका अधिकार है जिससे रोका जा रहा है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने संसद परिसर में धरने वाला वीडियो भी अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर किया है जिसमें वह गाना गाकर वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। उनके साथ तृणमूल कांग्रेस की सांसद डोला सेन भी गाना गा रही हैं।