Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
21-May-2024 08:29 PM
By First Bihar
PATNA : शिक्षा विभाग ने बिहार के तमाम सरकारी स्कूलों में 15 मई तक गर्मी की छुट्टी निर्धारित की थी। ऐसे में मौजूदा भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलना तक मुश्किल है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर चिंतिंत हैं। उन्होंने सरकारी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी को जून के पहले हफ्ते तक बढ़ाने का निर्देश मुख्य सचिव को दिया है।
राज्यपाल के प्रधान सचिव ने इसे लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। जिसमें इस बात का जिक्र है कि बिहार में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने 15 मई तक बच्चों को गर्मी की छुट्टी दी है। अभी गर्मी कम नहीं हुई है।
यदि भीषण गर्मी के बीच स्कूलों को खोला जाता है तब बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है। बच्चों की तकलीफ को देखते हुए राज्यपाल स्कूलों में गर्मी की छुट्टी बढाना चाहतें हैं। उन्होंने सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी जून के पहले हफ्ते तक बढ़ाने का निदेश दिया है। जिससे बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।
