मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
24-Feb-2020 06:34 AM
By Rahul Singh
PATNA : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान आज पहली बार विधानमंडल को संबोधित करेंगे। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल फागु चौहान के अभिभाषण के साथ होगी। राज्यपाल संयुक्त सदन को सेंट्रल हॉल में संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल के विधानमंडल पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, कार्यकारी सभापति हारून रशीद उनकी अगवानी करेंगे। राज्यपाल को विधानमंडल परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा जिसके बाद वह सेंट्रल हॉल में 11:30 बजे से अपना अभिभाषण करेंगे।
राज्यपाल के तौर पर फागु चौहान का यह पहला अभिभाषण होगा। विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल के अभिभाषण की परिपाटी रही है। फागु चौहान बिहार के 29वें राज्यपाल हैं और पिछले साल ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि राज्यपाल फागू चौहान का अभिभाषण किन बिंदुओं पर केंद्रित रहता है।
विधानमंडल में राज्यपाल की तरफ से होने वाला अभिभाषण राज्य सरकार की तरफ से तय किया जाता है। माना जा रहा है कि चुनावी वर्ष में राज्यपाल के अभिभाषण में नीतीश सरकार की तरफ से चलाई जा रही विकास योजनाओं की चर्चा के साथ-साथ भविष्य के लिए नए संकल्पों को भी जगह दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली अभियान का जिक्र भी राज्यपाल के अभिभाषण में हो सकता है। सरकार राज्यपाल के अभिभाषण के जरिए यह बताने की कोशिश करेगी कि बिहार के विकास के लिए उसकी क्या सोच है।