अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Dec-2020 07:49 AM
PATNA: रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए उप चुनाव होने वाला है. इसको लेकर बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी आज नामांकन करेंगे. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेता मौजूद रहेंगे.
एनडीए के कई नेता रहेंगे मौजूद
सुशील कुमार मोदी बुधवार दोपहर 12.30 बजे राज्यसभा उपचुनाव में बतौर एनडीए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. पटना आयुक्त कार्यालय में उनके नामांकन के मौके पर सीएम नीतीश कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत कई मंत्री मौजूद रहेंगे. इसके अलावे जीतन राम मांझी भी मौजूद रहेंगे.
निर्विरोध चुना जाना लगभग तय
सुशील मोदी का एनडीए उम्मीदवार के तौर पर निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है. क्योंकि अभी तक महागठबंधन की ओर से कोई उम्मीदवार उतारने का फैसला नहीं हुआ है और नहीं उनके पास समर्थन हैं. आरजेडी ने रामविलास पासवान की पत्नी रीना पासवान को उम्मीदवार बनाने की मांग एलजेपी से की थी, लेकिन चिराग पासवान ने कल साफ कर दिया की उनकी मां राजनीति में नहीं आना चाहती है. जिस सीट पर चुनाव हो रहा है वह बीजेपी की है. कल नामांकन का आखिरी दिन हैं.