ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

राज्यसभा चुनाव की 14 सीटों के आए नतीजे, देखें पूरा परिणाम

19-Jun-2020 07:55 PM

DELHI : राज्यसभा चुनाव में 8 राज्यों में 19 सीटों के लिए हुई वोटिंग में 14 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। एमपी, मिजोरम और झारखंड से नतीजे सामने आ गये हैं।शुक्रवार को एमपी की 3, गुजरात की 4, राजस्थान की 3, आंध्र प्रदेश की 4, झारखंड की 2 सीटों पर वोटिंग हुई। इसके अलावा पूर्वोत्तर के मणिपुर, मेघालय और मिजोरम की एक-एक राज्यसभा सीटों पर वोटिंग हुई है। 

 

झारखंड में दो सीटों पर हुए राज्यसभा चुनावों के परिणाम सामने आ चुके हैं। जेएमएम और बीजेपी को यहां आसानी से एक-एक सीट पर जीत हासिल हुई है। जेएमएम उम्मीदवार सीबू सोरेन के पक्ष में 30 वोट पड़े जबकि बीजेपी उम्मीदवार दीपक प्रकाश को 31 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार को 18 वोटों के साथ हार झेलनी पड़ी। 

news image

मध्य प्रदेश से बीजेपी के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को भी जीत हासिल हुई है। राजस्थान में राज्यसभा की तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है।  बीजेपी के खाते में एक सीट गयी है।  बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र गहलोत को 54 वोट मिले। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार केसी वेणुगोपाल को 64 और नीरज डांगी को 59 वोट मिले। 


आंध्र प्रदेश में राज्यसभा की सभी चारों सीटों पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई है। विजेताओं में परिमल नथवानी का नाम भी शामिल है। मिजोरम की एक राज्यसभा सीट के लिए हुई वोटिंग में एमएनएफ के उम्मीदवार पु के वनलालवेना को जीत हासिल हुई है। मेघालय से नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) उम्मीदवार डॉ डब्ल्यू आर खरलुखी ने कांग्रेस के कैनेडी खैरेम को हराकर चुनाव जीता है।