गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
08-Mar-2021 12:20 PM
PATNA : बिहार में तालाबों के अतिक्रमण का मामला आज विधान परिषद में उठा. कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने प्रश्नोत्तर काल में इस मामले को उठाते हुए सरकार से जानना चाहा कि आखिर राज्य के अंदर तालाबों को कब तक अतिक्रमण मुक्त करा लिया जाएगा. सदन में सरकार की तरफ से जवाब देते हुए मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि सरकार यह मानती है कि कई जगहों पर तालाबों का अतिक्रमण हुआ है और इन सब को अतिक्रमण मुक्त करा लिया.
इसके बाद आरजेडी के एमएलसी सुबोध राय ने सरकार से अतिक्रमण वाले तालाबों की जानकारी मांगी जिसके बाद मुकेश सहनी ने बाद में उपलब्ध करा देने का हवाला दिया. सुबोध राय मंत्री मुकेश साहनी के जवाब से असंतुष्ट दिखे और उन्होंने कहा कि मंत्री पूरी तैयारी करके सदन में नहीं आते हैं, कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सुबोध राय के पूरक को सवाल से अलग बताया तो सुबोध राय ने कहा कि मंत्री को सही सही जवाब देना चाहिए.
मंत्री मुकेश सहनी ने इसके बाद आरजेडी और कांग्रेस के हमले के बीच सदन में खुद को सन ऑफ मल्लाह बताते हुए कहा कि जब तक मैं हूं तब तक मछली पालन की चिंता करने की जरूरत किसी को नहीं है. सरकार अतिक्रमण वाले तालाबों को मुक्त कर आएगी और मछली पालन की चिंता हमें है.