नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
26-May-2022 07:14 PM
NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। राजू दानवीर नालंदा में आयोजित अखंड सह 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने के लिए हिलसा पहुंचा थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि देश और राज्य की सरकार ने जनता से दूरी बना ली है। उन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी से प्रेम है और जनता से उनका कोई लेना देना नहीं है। कुर्सी के मोह में नेताओं ने जनता को भी भुला दिया है।
राजू दानवीर ने कहा कि जिस नालंदा ने दुनिया को ज्ञान का पाठ पढ़ाय, आज उसी नालंदा में शिक्षा का क्या हाल है, किसी से छिपा नहीं है। स्थानीय और देश व प्रदेश स्तर के जनप्रतिनिधियों ने कभी अपने गौरव को बचाना जरूरी ही नहीं समझा, जिसका नतीजा आज सबके सामने है। राजू दानवीर ने कहा कि देश की सरकारों ने जनता से दूरी बना ली है। जनता किस हाल में है, इसकी चिंता कोई नहीं कर रहा। उनके कुर्सी की लालसा के आगे कोई भी चीज जरूरी नहीं है।
राजू दानवीर ने कहा कि जन अधिकार पार्टी हिलसा के विकास के लिए संकल्पित हैं। हमारी पार्टी सेवा भाव में भरोसा करती है और पप्पू यादव के नेतृत्व में बिना किसी पद को पाकर भी हम सभी जनता की सेवा में दिन रात लगे रहते हैं। हमने राजनीति सेवादारी के साथ की है और आगे भी करेंगे। मगर जनता को कुर्सी जीवी और सेवादारी करने वालों का पहचानना जरूरी है, तभी सबका कल्याण सम्भव है। मौके पर जाप नेता,कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।


