बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
17-Jan-2021 07:51 AM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान से आ रही है. यहां पर चलती बस में आग लगने से 6 लोग जिंदा जल गए है. इस घटना में कई लोग गंभीर रुप झुलस गए है. यह घटना जालौन के महेशपुर की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चलती बस हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आ गई. जिसके कारण बस में आग लग गई और 6 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 17 लोग झुलस गए है. सभी झुलसे लोगों को जोधपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
हादसे के बारे में जिला प्रशासन ने बताया कि इस हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी चार लोगों ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ा. एक यात्री ने घटना के बारे में बताया कि यात्रियों से भरी हुई दो बसें रास्ता भटक गईं थीं और एक गांव में पहुंच गईं. वहां रास्ते में बिजली का एक तार झूलता देख ड्राइवर ने बस रोक दी. बस का कंडक्टर बस की छत पर चढ़कर एक डंडे की मदद से बिजली के तार को ऊपर उठाने की कोशिश करने लगा ताकि बस को निकाला जा सके, इसी दौरान बस बिजली के तार की चपेट में आ गई और ये हादसा हुआ.