Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
08-Aug-2020 01:38 PM
JAIPUR: राजस्थान कांग्रेस में उठा बवंडर थम गया है, लेकिन अब बीजेपी में भूचाल आ गया है. बगावत के डर से वसुंधरा राजे के करीबी 12 विधायकों को गुजरात शिफ्ट कर दिया गया है. बीजेपी को डर है कि उसके विधायक साथ छोड़ सकते हैं.
मध्य प्रदेश भेजने की भी तैयारी में बीजेपी
बताया जा रहा है कुछ बीजेपी विधायकों को मध्य प्रदेश शिफ्ट करने की तैयारी है. इसको लेकर बीजेपी की ओर से बताया जा रहा है कि 12 विधायक जो गुजरात में है वह सिर्फ घूमने और सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने गए हैं और 12 अगस्त तक गुजरात में ही रहेंगे. 12 अगस्त के बाद फिर राजस्थान आ जाएंगे.
सचिन के राह पर चल सकती हैं राजे
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही राजस्थान के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद ही राजे के करीबी विधायकों को गुजरात शिफ्ट किया गया है. राजे ने जेपी नड्डा से पार्टी की कार्यशैली को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी. वसुंधरा राजे ने जेपी नड्डा से मुलाकात कर रहा था कि वह बीजेपी के साथ है लेकिन जिस तरह से उनके साथ किया जा रहा है वह अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी. इसके बाद ही विधायकों को शिफ्ट किया गया है. बीजेपी को डर है कि कही सचिन पायलट के राह पर वसुंधरा राजे न चल दें.