मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात
18-Nov-2019 12:19 PM
DELHI: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज राज्यसभा में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई. राज्यसभा में कार्यवाही से पहले स्पीकर वैंकेया नायडू ने जगन्नाथ मिश्रा, अरुण जेटली, सुखदेव सिंह लिब्रा, राम जेठमलानी और गुरुदास गुप्ता को श्रद्धांजलि दी.
राज्यसभा सभापति ने सदन में जेटली के योगदान को याद करते हुए उन्हें विलक्षण प्रतिभा संपन्न शख्सियत बताया. वहीं सांसद RCP सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जेटली के निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है. उन्होंने जेटली को याद करते हुए कहा कि वह बिहार के आवाज को सही तरीके से केंद्रीय पटल पर रखते थे. जेपी नड्डा ने भी कहा कि जेटली के जाने से संसद खाली हो गया है.

वहीं गुलाम नबी आजाद ने भी कहा कि 'जेटली जी का जाना अकेले पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का नुकसान है. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले.' वहीं शरद पवार ने भी अपने अंदाज में दिवंगत जगन्नाथ मिश्रा को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.