Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
08-Sep-2023 11:43 AM
By First Bihar
HAJARIBAGH : झारखंड में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हजारीबाग से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा चरही घाटी के पास का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग की चरही घाटी में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां चरही घाटी में चल रही एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे। जिसमें घटना में चार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये चारों मृतक बिहार के रहने वाले थे।
जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 6:30 बजे चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास हुई है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर बीआर 06 पीई 7091 है। इसी स्कॉर्पियो में सवार लोग बिहार से रजरप्पा मंदिर पूजा करने के लिए जा रहे थे। तभी चरही घाटी यूपी मोड़ के पास तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जाकर पलट गई। इस घटना में स्कॉर्पियो के परख्च्चे उड़ गए। वहीं, स्कार्पियो में बैठे चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही रजरप्पा पूजा के लिए ले जा रहे बकरे की भी मौत हो गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही चरही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची फिर हाइड्रा और किरान के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से मृतकों और घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, मृतकों को भी पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। फिलहाल मृतकों व घायलों का नाम पता नहीं चल पाया था।