अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Aug-2020 01:32 PM
DESK : बांका की पूर्व सांसद पुतुल देवी के आरजेडी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. हम आपको बता दें कि समता पार्टी के दौर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोगी रहे स्व. दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल देवी के राजद में शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं. लेकिन इस बीच स्व. दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल देवी की बेटी और मशहूर निशानेबाज श्रेयसी सिंह के भी राजनीति में शामिल होने की चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं.
आपको बता दें कि पुतुल देवी बीजेपी से सांसद रह चुकी हैं लेकिन उन्होंने 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड़ने का फैसला किया था. हालांकि इस फैसले के बाद पुतुल देवी को बीजेपी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया था लेकिन उनकी बेटी निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने चुनावी प्रबंधन का पूरा जिम्मा उठाया था.
अब बिहार विधानसभा चुनाव के समय जब पुतुल देवी के राजद में शामिल होने की बात सामने आ रही है. तो पुतुल देवी ने अपनी बेटी श्रेयसी सिंह को भी राजनीति में शामिल करने के संकेत दिए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि श्रेयसी सिंह बांका के अमरपुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं.