11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
07-Jul-2022 06:15 PM
DESK: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है। बुधवार की देर रात उन्हें एयर एम्बुलेंस के माध्यम से पटना से दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली एम्स में फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। लालू की हालत को देखते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की। राजनाथ सिंह ने बातचीत के दौरान लालू यादव की सेहत की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बुधवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि बॉडी में मूवमेंट नहीं हो पा रहा है। घर में गिरने की वजह से लालूजी को तीन फ्रैक्चर हुए थे। जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई। पटना के पारस हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती किया गया था। बुधवार की देर शाम उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया जहां इलाज जारी है। वही लालू के लिए दुआओं का दौर भी जारी है। पटना के मंदिर और मस्जिदों में लोग लालू के लिए दुआ कर रहे हैं। बुजुर्ग हो या बच्चे सभी लालू प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
बता दें कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, नीतीश कुमार समेत कई राजनेताओं ने तेजस्वी यादव को फोन कर लालू के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और लालू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते बुधबार को लालू से मिलने पारस हॉस्पिटल भी गये थे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू यादव का इलाज सरकारी खर्चे पर कराया जाएगा। आज गुरुवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
Spoke to RJD Leader, Shri Tejaswi Yadav and inquired about the health of former Bihar Chief Minister, Shri Lalu Prasad Yadav, who is admitted at AIIMS, New Delhi. Praying for his speedy recovery.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 7, 2022
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...