ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख में, LAC से लेकर LOC तक का मुआयना करेंगे

17-Jul-2020 09:02 AM

DESK : गलवान घाटी में चीन के साथ पैदा हुए हालात के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख पहुंचे हैं। राजनाथ सिंह के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने भी लद्दाख दौरे पर हैं। लद्दाख दौरे के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह LAC से लेकर LOC तक का मुआयना करेंगे। 


लद्दाख दौरे को लेकर राजनाथ सिंह ने खुद ट्वीट करते हुए जानकारी साझा की है। लेह रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं सीमाओं की स्थिति की समीक्षा करने और इलाके में तैनात सशस्त्र बल के जवानों के साथ बातचीत करने के लिए ले जा रहा हूं। राजनाथ सिंह लेह स्थिति 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह से भी मुलाकात करेंगे और चीन से चल रही डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया के बारे में विस्तार से रिपोर्ट लेंगे। कोर कमांडर उन्हें चीन से सटे लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी एलओसी पर भारतीय सेना की जानकारी देंगे। 


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अचानक से लद्दाख का दौरा कर चुके हैं और चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारतीय प्रधानमंत्री ने वहां ना केवल सेना के अधिकारियों के साथ बातचीत की थी बल्कि चीनी सेना के साथ झड़प में घायल हुए भारतीय जवानों का हाल-चाल भी लिया था। आपको याद दिला दें कि गलवान घाटी में 15 जून की रात भारतीय सेना और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे।