ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, आशा कार्यकर्ता के घर से 32.42 लाख कैश जब्त बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मुजफ्फरपुर से 4186 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना DGP ने दिया इस्तीफा ! इस वजह से केंद्र ने जताई थी आपति; कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद; नए नाम को लेकर चर्चा तेज Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, आपात स्थिति से निपटने के लिए कसी कमर Bihar Voting : पहले चरण में मतदान समय में बदलाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; इन चीजों पर भी रहेगी नजर Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में लगा भीषण जाम, श्रद्धालुओं की भीड़ से ठप हुई राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था Bihar Election 2025 : लालू यादव ने मंत्री बनाने का प्रलोभन देकर नीतीश सरकार गिराने में मांगी थी मदद, तब BJP विधायक ने RJD सुप्रीमों का ऑडियो कर दिया था वायरल; अब पत्ता साफ़ हुआ तो तेजस्वी से मिला लिया हाथ Mirzapur Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत Mirzapur Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत Bihar Election 2025: वोटिंग के दिन बदला रहेगा पटना का ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों में जाने पर रोक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती

12-Jul-2024 06:44 AM

By First Bihar

DELHI: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। बैक पेन की वजह से उन्हें एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत बेहतर है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फिलहाल डॉक्टरों के ऑब्जरवेशन में रखा गया है। दिल्ली एम्स के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। एम्स के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने बताया है कि राजनाथ सिंह पहले से ठीक हैं। उनका स्वास्थ्य स्थिर है और वे डॉक्टरों की देखरेख में हैं। समय समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रहा है।


बता दें कि राजनाथ सिंह ने बीते 10 जुलाई को अपना 73वां जन्मदिन मनाया था। देश के तमाम नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी थी। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें अपनी कैबिनेट का मूल्यवान सहयोगी बताया था। पीएम मोदी ने कहा था कि राजनाथ सिंह एक ऐसे नेता हैं, जिनका उनकी बुद्धिमता के लिए व्यापक सम्मान है। कड़ी मेहनत से वो आगे बढ़े हैं और भारत को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।