ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड

राफेल-नींबू प्रकरण पर बोले राजनाथ, हिंदुस्तान की आत्मा की समझ नहीं रखने वाले कमेंट कर रहे

राफेल-नींबू प्रकरण पर बोले राजनाथ, हिंदुस्तान की आत्मा की समझ नहीं रखने वाले कमेंट कर रहे

15-Oct-2019 09:10 AM

MUMBAI : राफेल और नींबू प्रकरण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विरोधियों पर हमलावर हो गए हैं। राजनाथ सिंह ने कहा है कि राफेल विमान की पूजा को लेकर जो कोई भी बयानबाजी कर रहे हैं उन्हें हिंदुस्तान की आत्मा की समझ नहीं है। 


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा है कि राफेल विमान भारत के लिए सबसे बड़ा शस्त्र साबित होने वाला है। ऐसे में अगर फ्रांस पहुंचकर उन्होंने उस पर ॐ लिखा तो इस में क्या हर्ज है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि जिन लोगों को भारतीय सभ्यता, संस्कृति और हिंदुस्तान की आत्मा का एहसास नहीं है वही राफेल पर लिखे जाने या नींबू रखे जाने पर कमेंट कर रहे हैं। 


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में शस्त्र पूजा की पुरानी परंपरा रही है। विजयादशमी के दिन विदेश की धरती पर उन्होंने भारत के लिए शस्त्र पूजा की लेकिन कुछ लोग इसमें भी सियासत से बाज नहीं आ रहे। राजनाथ सिंह ने कहा है कि हिंदुस्तान की आत्मा की समझ नहीं रखने वाले लोगों को जनता जवाब देगी।