बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
17-Feb-2024 04:19 PM
By FIRST BIHAR
DESK: जानेमाने फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी भारी परेशानी में फंस गए हैं। चेक बाउंस मामले में जामनगर की कोर्ट ने उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही साथ कोर्ट ने चेक के अमाउंट की रकम की दोगुनी यानी 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
दरअसल, पूरा मामला साल 2015 का है। राजकुमार संतोषी ने अपने करीबी दोस्त अशोक लाल से कर्ज के तौर पर एक करोड़ रुपए लिए थे। राजकुमार संतोषी अशोक लाल को इसके बदले 10 लाख रुपए के 10 चेक दिए थे। ये सभी चेक दिसंबर 2016 में बाउंस हो गए। पहले तो अशोक लाल ने राजकुमार संतोषी से संपर्क साधने की कोशिश की लेकर जब संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने जामनगर कोर्ट में मामलादर्ज करवाया।
कोर्ट ने मामले की सुनवाई शुरू की लेकिन 18 सुनवाईयों में राजकुमार संतोषी अदालत में हाजिर नहीं हुए। शुरुआत में कोर्ट ने संतोषी से कहा था कि उन्हें हर बाउंस हुए चेक के लिए पीड़ित को 15 हजार रुपये देने होंगे लेकिन अब कोर्ट ने संतोषी के खिलाफ बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को दो साल जेल की सजा सुनाने के साथ ही दो करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।