Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम
27-Nov-2022 02:00 PM
PATNA: राजधानी पटना में पुलिस का इकबाल खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा घटना पटना से सटे बिहटा रेलवे स्टेशन की है, जहां अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैला दी। गोलीबारी की घटना के बाद बिहटा रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह रविवार को भी बिहटा स्टेशन पर लोग टिकट कटाने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान स्टेशन परिसर में स्थित तत्काल टिकट काउंटर पर अपराधियों नें फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग करने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं गोली की आवाज सुनकर स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेल पुलिस के अलावा बिहटा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। किस कारण से अपराधियों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दबंगई दिखाने को लेकर कुछ लोगों ने स्टेशन परिसर स्थित तत्काल टिकट काउंटर पर फायरिंग की है।