अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
25-Oct-2021 02:21 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : राजधानी पटना की कानून व्यवस्था लगातार नीचे गिरती जा रही है। पटना पुलिस के दावे अब अपराधियों के सामने उन्हें मुंह चिढ़ा रहे हैं। बड़ी खबर पटना सिटी इलाके से सामने आ रही है जहां अपराधियों ने एक कारोबारी से पचास लाख लूट लिया है। घटना के बाद मिली पहली जानकारी के मुताबिक सरसों तेल कारोबारी से पचास लाख की लूट हुई है।
अपराधियों ने पटना के अगमकुआं थाना इलाके में लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है। सरसों तेल कारोबारी मनोज कुमार को अपराधियों ने उस वक्त निशाना बनाया जब वह पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पैसे जमा कराने जा रहे थे। लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की है। मौके पर जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।


पटनासिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के सम्राट पैट्रोल पम्प स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास तेल कारोबारी से 50 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि खाद्य तेल और रिफाइन एजेंसी के कर्मचारी मनोज कुमार पंजाब नैशनल बैंक में एजेंसी का पैसा जमा कराने बाईक से जा रहे थे तभी बैंक के पास नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने घेर लिया और हथियार के बल पर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गये।
लूट का विरोध करने अपराधियों ने फायरिंग भी की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तभी अपराधियो ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। अपराधी दिनदहाड़े फायरिंग करते रहे और लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया है।
वही तेल व्यवसायी से 50 लाख की लूट का मामला आग की तरह फैल गई। और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि इस मामले पर पुलिस कुछ कहने से बच रही है। पुलिस वरीय अधिकारियों का हवाला देकर कुछ भी कहने से पल्ला झाड़ रही है। वही इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। पीड़ित व्यवसायी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।