अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Dec-2022 04:55 PM
PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो किस दिन कोई अपराध की घटना निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना के दानापुर से जुड़ा हुआ है। यहां पिछले 24 घंटे के अंदर 3 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद से पटना के दानापुर सनसनी फैल गयी है।
दरअसल, गुलडाक स्थान मंदिर के पास से जा रहे दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी। मृतकों के पहचान दानापुर के दलदली निवासी 22 वर्षीय अंकित कुमार उर्फ एक्वा एवं गांव पल के रहने वाले 20 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार अपराधियों ने दोनों युवकों के सर में नजदीक से गोली मारी। हालांकि, मृत दोनों युवक खुद भी आपराधिक छवि के थे। हाल ही में रोहित कुमार जेल से छूट कर बाहर आया था। वो हत्या के मामले में जेल गया था।
बता दें कि, पटना में 24 घंटे के अंदर मर्डर की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले मंगलवार की रात में बेखौफ अपराधियों ने फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बीएमपी 5 के पास प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलियां बरसा दी थी। इसमें प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गयी। वहीं पिता और भाई घायल हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने मंटू के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को सील कर दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।