बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
19-Apr-2023 03:45 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, बलत्कार,छिनतई की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इस बीच अब एक ताजा मामला पुनपुन से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिन- दहाड़े पूर्व मुखिया को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पुनपुन थाना के केंवड़ा पंचायत की है। जहां पूर्व मुखिया नरेश सिंह अपने घर में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले को लेकर पंचायती कर रहे थे। इसी दौरान सुबह दस बजे के करीब बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है, नरेश सिंह अपने क्षेत्र से तीन बार मुखिया रह चुके थे और वह लोगों में ही बहुत लोकप्रिय थे। स्थानीय लोगों के बीच वह मुखिया जी के नाम से ही जाने जाते थे। अब उन्हें अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। जिसके बाद इलाके में यह हत्या चर्चा का विषय बना हुआ है। इलाके में कोतुहल का माहौल बना हुआ है।
इधर, इस घटना को लेकर पुलिस टीम को सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आस - पास मौजूद लोगों से इस घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है। पुलिस की टीम हरेक पहलु को बारीकी के साथ जांचने में जुटी हुई है।