ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

राजधानी में कोरोना से महिला की मौत, सांस लेने में हो रही थी परेशानी, इतनी हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

राजधानी में कोरोना से महिला की मौत, सांस लेने में हो रही थी परेशानी, इतनी हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

29-Apr-2023 10:08 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है।  वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 852 से बढ़कर 872 हो गई है। वहीं, राजधानी पटना में संक्रमण से शुक्रवार रात एक महिला की मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में कोरोना से एक और मौत हो गई है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय महिला शीला देवी के रूप में हुई है।  जो शहर के मुसल्लहपुर हाट की रहने वाली थी। इन्हें सांस लेने की तकलीफ की वजह से 25 अप्रैल को नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।  जहां इलाज के दौरान अब इनकी मौत हो गई है। 


मालूम हो कि, राजधानी पटना की बात करें तो यहां कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 464 हो गई। जबकि गया में 39, भागलपुर में 53, पूर्णिया में 28, खगड़िया में 50, मुजफ्फरपुर में 29 एक्टिव मरीज है। वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य कोरोना के 132 नए मरीज मिले। इनमें 45 मामले सिर्फ पटना के हैं। वहीं, राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 872 हो गई है।


आपको बताते चलें कि, कोरोना के इस सीजन में बिहार में अब तब 5 लोगों की मौत हुई है। अब एक महिला की भी NMCH में मौत हो गई। इससे पहले 26 अप्रैल को कोरोना के कारण पटना AIIMS में एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। एक हफ्ते पहले कोरोना के कारण पटना AIIMS में भर्ती 7 महीने के बच्चे की मौत हुई थी। इससे पहले जहानाबाद की एक महिला की गया में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।