क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र
05-Jun-2023 09:14 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक लूट कांड में आरोपित ने खुद को आग के हवाले कर दिया है। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने आग बुझाते हुए झुलसे आरोपित को पास के एलएनजेपी अस्पताल ले गई, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां इसका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना के शास्त्रीनगर थाने के शौचालय में ऑटो लूटकांड के आरोपित बिट्टू ने खुद को आग लगा ली। जिसमें युवक का शरीर बुरी तरह से झुलस गया है। जिसके बाद अब उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। जहां इसका इलाज भरी है। इसके वर्तमान में हालत क्या है इसको लेकर फिलाहल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है।
बताया जा रहा है कि, ऑटो लूट कांड के आरोपित को तीन दिन पहले एजी कालोनी स्थित श्रीनगर रोड में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसके निशानदेही पर उसके दूसरे साथी महताब को भी गिरफ्तार किया गया। हालांकि ऑटो बरामद नहीं हुआ। अब दोनों आरोपितों को थाने के हाजत में रखा गया था।
वहीं, अब घटना के आरोपित ने खुद को अब थाने के टॉयलेट आग के हवाले कर दिया। टॉयलेट में किसी ने पहले से माचिस रखा था। उसे वह माचिस मिल गया। शौचालय के बाहर पुलिस भी मौजूद थी। इसी बीच उसने माचिस से अपने कपड़े में आग लगा ली। हालांकि पुलिसकर्मियों ने बिट्टू को टॉयलेट से बाहर निकाल कपड़े में लगी आग को बुझा दिया।
इधर, शास्त्रीनगर थानेदार रामशंकर सिंह ने बताया कि आरोपित स्मैक का सेवन भी करता है। शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के एजी कालोनी में 18 मई को चालक के पैर में गोली मारकर तीन अपराधियों ने ऑटो लूट लिया था। वह दो लूट कांड में पहले भी जेल जा चुका है। इस मामले में भी आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज किया है।