Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
27-Nov-2021 12:07 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. जहां पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर स्थित संकट मोचन गली में अपराधियों ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है.
शनिवार की सुबह अज्ञात दो अपराधियों ने घर में सोए हुए 24 वर्षीय युवक रविंद्र कुमार उर्फ हंटर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया. बताया जा रहा है मृत युवक चौकशिकारपुर मोहल्ला में कपड़ा सिलाई करता था. दिनदहाड़े हुए इस घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है और परिवार के सदस्यों का रो- रो कर बुरा हाल है.
जानकारी के अनुसार रात में देर तक काम करने के कारण वह सुबह घर के बाहर वाले कमरे में सोया हुआ था. वहीं भाई जितेंद्र मिस्त्री सुबह 6:30 बजे घर से रानीपुर काम के लिए निकल गया. लगभग 8:00 बजे पिता ओमकारनाथ मिस्त्री काम पर चले गए. और परिवार के अन्य लोग ऊपरी मंजिल पर सोए हुए थे. लगभग 8:15 बजे की अपराधियों ने 24 वर्षीय रविंदर उर्फ हंटर के सिर में ऑटोमेटिक पिस्तौल से दो तीन गोली मार कर हत्या कर दिया. गोली की आवाज किसी ने नहीं सुनी .
परिजनों ने हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया है. परिजनों का कहना है कि मृतक रविन्द्र (श्रेया उर्फ रोमा) नामक युवती से प्यार करता था. लेकिन रोमा के परिजन रविन्द्र को पसंद नही करते थे. कुछ दिन पहले ही प्रेमिका के भाई ने प्रेमी रविन्द्र के साथ मारपीट किया था. और जान से मारने की धमकी भी दी थी. अब घटना का अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिवार के व्यान पर हत्या का मामला दर्ज कर पूरे मामला की छान बीन में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है. साथ ही नाम जद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान में जुट गई है.