ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / राजधानी की सड़कों पर रफ्तार का कहर जारी है, ट्रक ने वृद्धा को...

राजधानी की सड़कों पर रफ्तार का कहर जारी है, ट्रक ने वृद्धा को मारी टक्कर, मौत

08-Feb-2022 09:44 AM

By BADAL ROHAN

PATNA : राजधानी के सड़कों पर रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला है पटना सिटी अनुमंडल फतुहा थाना क्षेत्र के फतुहा-बख्तियारपुर पुरानी एनएच स्थित मिर्जापुर नोहटा पुल के पास का, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक 65 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। 


महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी की और  शव को रख कर मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा किया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम छुड़ा कर परिचालन सामान्य कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस घटना इस सम्बंध में बताया जाता है की नोहटा निवासी 65 वर्षीय कुंती देवी सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक करने निकली थी, उसी क्रम में ट्रक ने रौंद डाला जिससे कि उस महिला की मौत हो गई.


इससे पहले मोकामा में एक कार ने 6 लोगों को रौंद दिया जिसमें 3 की मौत हो गयी है. जबकि तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से इलाके में हड़ंकप मचा हुआ है.


यह दर्दनाक हादसा पटना के मोकामा स्थित एनएच-80 की है. जहां अनियंत्रित कार ने छह लोगों को कुचल दिया है. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.