ब्रेकिंग न्यूज़

PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Home / news / राजभवन को बम से उड़ाने की धमकी : पुलिस ने बढ़ाई चौकसी :...

राजभवन को बम से उड़ाने की धमकी : पुलिस ने बढ़ाई चौकसी : पूरे परिसर को खंगाल रहा है बम निरोधी दस्ता

01-May-2024 06:55 AM

By First Bihar

 PATNA : राजधानी पटना पुलिस की चिंता उस उस वक्त अधिक बढ़ गई जब ई-मेल के माध्यम से राजभवन को बम से उड़ाने की उसे धमकी मिली। सूचना मिलते ही सिटी एसपी (मध्य) चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में एंटी-सबोटेज टीम ने  इस ई-मेल की जांच शुरू कर दी है।


वहीं, सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते ने राजभवन के कोने-कोने की जांच शुरू कर दी लेकिन इस दौरान किसी भी तरह का कोई विस्फोटक अथवा संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। हालांकि राजभवन की सुरक्षा को और अधिक सख्त कर दिया गया है। राजभवन से जुड़े सभी मार्गों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। वहां से गुजरने वाले वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी गई है।


सिटी एसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह सूचना अफवाह प्रतीत होता है। इस संबंध में साइबर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ई-मेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे राजभवन को यह धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था।


इस ई-मेल में लिखा है कि राज्यपाल के कार्यालय कक्ष और वहां संचालित दूसरे विभागों के कार्यालयों में बम रख दिए गए हैं। इसके बाद राजभवन के सुरक्षा प्रभारी ने पूरे परिसर की चौकसी बढ़ा दी। आगंतुकों को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।