ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

राजस्थान में बड़ा हादसा: पुलिया से टकराने से 12 लोगों की दर्दनाक मौत, 40 से ज्यादा यात्री घायल

राजस्थान में बड़ा हादसा: पुलिया से टकराने से 12 लोगों की दर्दनाक मौत, 40 से ज्यादा यात्री घायल

29-Oct-2024 05:59 PM

By First Bihar

PATNA: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक बेलगाम बस पुलिया से टकरा गयी। इस हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गये है। घायलों को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ की है जहां सालासर से नवलगढ़ जा रही अनियंत्रित PVT. बस दोपहर 2 बजे के करीब अचानक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। करीब 3 दर्जन यात्री इस हादसे में घायल हो गये। जिनका इलाज लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पताल ले चल रहा है।


 वही गंभीर स्थिति को देखते हुए 7 लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। बताया जाता है कि बस जयपुर-बीकानेर रोड की ओर जा रही थी तेज रफ्तार होने के कारण बस पूरी तरह घूम नहीं पाई और जाकर सीधे पुलिया से टकरा गयी। हादसे में घायलों लोगों की पहचान मनीषा, राधा, गोपालराम, हेमंत, वर्षा, अंकित, अदीद, गुतली, संपत्ति देवी, जयकरण, अनिल शर्मा, अमित, लक्ष्यराज, साहिल खान, माया, सोनिया, वंशिका, संजू, दीपिका, राजेश, सावित्री, राहुल, पिंकी, ममता, सौम्या, रिंकू और कनिका के रूप में हुई है।