दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
23-Nov-2019 07:33 AM
NAGAUR: इस वक्त की बड़ी ख़बर राजस्थान से आ रही है, जहां 12 लोगों की मौत हो गई है. दो बसों के पेड़ से टकराने के कारण 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. राजस्थान के नागौर में अहले सुबह तीन बजे की घटना है.
पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के लातूर और सोलापुर के लोग 2 मिनी बस में सवार होकर हरियाणा के हिसार जा रहे थे. बस किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाइवे से कुचामन सिटी के पास से गुजर रही थी, तभी सामने लावारिस गोवंश आ गए. जिसे बचाने की कोशिश में एक मिनी बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई.
जिसके बाद उसके पीछे चल रही बस भी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई. इस दर्दनाक हादसे में एक बच्ची और 4 महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, दोनों बसों में सवार यात्रियों में से 10 घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है.