ब्रेकिंग न्यूज़

NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य

रैपिडो ने किया बिग बॉस्केट और बिग बाजार से करार, अब घर-घर करेगा सामान की डिलीवरी

रैपिडो ने किया बिग बॉस्केट और बिग बाजार से करार, अब घर-घर करेगा सामान की डिलीवरी

07-Apr-2020 11:19 AM

DESK : आज से लॉकडाउन का तीसरा हफ्ता शुरु हो रहा है. लॉ डाउन के दौरान लोगों को घर के रासन खरीदने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इ-कॉमर्स कंपनी भी एक्स्ट्रा आर्डर होने की वजह से टाइम पर लोगों को आर्डर सप्लाई नहीं कर पा रही. ऐसे में ऐप आधारित बाइक टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनी रैपिडो (Rapido) ने बिग बॉस्केट, बिग बाजार और Spencer रिटेल जैसी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के साथ करार किया है.ग्राहकों के घर पर सामान की डिलीवरी के लिए बिग बॉस्केट, बिग बाजार और Spencer रिटेल ने रैपिडो बाइक से डील किया है. अब ग्राहकों के आर्डर जल्द से जल्द उनके घरों तक रैपिडो बाइक की मदद से पंहुचा दिया जायेगा.


 रैपिडो बाइक टैक्सी सर्विस की शुरुआत 2015 में हुई थी. फिलहाल रैपिडो अपनी सेवा देश के 95 शहरों में प्रदान करती है.ये एक एप आधारित बाइक सर्विस है. महानगरों के साथ ही टियर II शहरों में इसका इस्तेमाल काफी लोकप्रिय है. इसकी कामयाबी की सबसे बड़ी वजह कम बजट में सफर और आसानी से उपलब्धता है.

रैपिडो बाइक वाले करेंगे फूड प्रोडक्ट्स की डिलीवरी

इस करार के बाद रैपिडो से कहा कि लोगों को जरूरत की चीजें पहुंचाने के मकसद से कंपनी ने बिग बॉस्केट, बिग बाजार और Spencer रिटेल से हाथ मिलाया है. रैपिडो की मानें तो प्रोडक्ट्स डिलीवरी को लेकर उसकी Grofers, Dunzo और FreshtoHome से भी बात चल रही है.


देश के 90 शहरों में रैपिडो डिलीवरी सर्विस

फिलहाल देश के 90 शहरों में लोगों को जरुरत की चीजें सप्लाई करने के लिए उनके 70 फीसदी बाइक राइडर (बाइक चालक) तैयार हैं. ताकि लॉकडाउन के दौरान और उस के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए बाजारों और दुकानों में भीड़ इक्कठा न हो. साथ ही लोगों को जरुरत की चीजों की किल्लत न हो.

जैसा की आप जानते है कि देशभर में प्रधानमंत्री ने 24 मार्च से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन घोषित किया है, इस वजह से जरूरत की चीजों की सप्लाई प्रभावित हुई है. लॉक डाउन के शुरुआती दिनों में  बिग बॉस्केट, ग्रोफेर्स  जैसी एप आधारित कंपनियों पर अचानक आर्डर बढ़ गई थी जिसे पूरा कर पाने में कंपनिया सक्षम नहीं थी. लेकिन अब इस तरह के करार से सप्लाई में आने वाली समस्या समाप्त  हो जाएगी.