petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
12-Aug-2024 10:18 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : भारतीय रेल के तरफ से आए दिन पोस्टर बैनर लगाकर यह कहा जाता है कि हैडफ़ोन लगाकर ट्रैक पार न करें। इसके बाबजूद आम लोग रेलवे की इस अपील को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आया है। जहां हेडफोन लगाकर गाना सुनना एक युवक को भारी पड गया। रेलवे ट्रैक पर हेडफोन से गाना सुन रहे युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक मंदारहिल रेलखंड पर पुनसिया हॉल्ट के पास कान में हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक को पार कर रहे युवक को मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही घटना की सुचना मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि, रजौन थाना क्षेत्र के कटिया जगदीशपुर गांव निवासी रंजीत यादव के 21 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार कान में मोबाइल का हेडफोन लगाकर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच भागलपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने शोर मचाकर युवक को रेलवे ट्रैक से हटाने का काफी प्रयास किया था, लेकिन कानों में ईयर फोन लगे रहने के कारण वह आवाज नहीं सुन पाया। हादसा होता देखकर मौके पर यात्रियों व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
उधर, घटना की सूचना के बाद जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों की मदद से शिनाख्त किया जीआरपी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।