ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
06-Aug-2024 05:50 PM
By RANJAN
SASARAM: पोस्टमार्टम के बाद दो लावारिस लाशों को सोन नदी में फेंके जाने का मामला सामने आया है। दो दिन पहले ही दोनों शव का पोस्टमार्टम किया गया था। आज दोनों शव रेलवे पुल के नीचे सोन नदी से मिलने से हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। पुल से सोन नदी में दोनों लाश को फेंकने का आरोप है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। एएसपी ने कहा है कि जिस किसी ने ऐसा काम किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
डेहरी के एएसपी शुभांक मिश्रा ने बताया है कि बरामद दोनों शव का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। यह रेलवे पुलिस की बड़ी लापरवाही है। डेड बॉडी का डिस्पोजल किए बिना ही उसे ट्रेन से नीचे नदी में फेंक दिया गया। यह काफी गंभीर मामला है। इस मामले में जिस किसी ने भी लापरवाही बरती है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि आज पुलिस को सूचना मिली थी कि डालमिया नगर इलाके के मकराइन के पास सोन नदी में रेलवे पुल के नीचे पाया नंबर 87 के पास प्लास्टिक ने बंधा हुआ दो शव पड़ा हुआ मिला है। इस बात की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को पानी से बाहर निकाला।
एफएसएल टीम की मौजूदगी में प्लास्टिक के रैपर को निकाला गया गया तो पता चला कि बॉडी का पहले से ही पोस्टमार्टम किया जा चुका है। एएसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया जो जानकारी सामने आई है वो यह है कि अज्ञात भिखारी का एक शव है और दूसरा शव ट्रेन से कट के मृत लावारिस व्यक्ति का है। फिलहाल दोनों की पहचान अभी भी नहीं हो पाई है। ऐसे में बिना सामाजिक प्रक्रिया अपनाए दोनों शवों को पानी में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 




