बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
31-Jan-2024 05:44 PM
By First Bihar
DESK: साल 2010 में रेलवे के अस्स्टेंट स्टेशन मास्टर और असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में हैदराबाद की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने सजा का एलान कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में रेलवे भर्ती बोर्ड, मुंबई के तत्कालीन चेयरमैन सतेंद्र मोहन शर्मा समेत कुल 10 लोगों को 5 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही साथ कोर्ट ने सभी के ऊपर 7.87 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
दरअसल, साल 2010 में रेलवे बोर्ड द्वारा असिस्टेंट स्टेशन मास्टर और असिस्टेंट लोको पायलट के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके पेपर लीक हो गए थे। इस मामले में सीबीआइ ने 15 जून 2010 को केस दर्ज किया था। सभी आरोपियों ने बिचौलियों के जरिए अभ्यर्थियों से 3.5 लाख से 4.5 लाख रुपये तक वसूल किए थे। आरोपियों के घरों और दफ्तरों में तलाशी के दौरान सीबीआई ने 36.9 लाख रुपये जब्त किए थे। 13 सितंबर 2010 को सीबीआई ने 15 लोगों को आरोपी बनाते हुए आरोप पत्र दाखिल किया था।
स्पेशल कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सीबीआई कोर्ट ने 10 आरोपियों को 5-5 साल कैद और जुर्माने की सजा सुनाई। कोर्ट ने इस मामले में रेलवे भर्ती बोर्ड, मुंबई के तत्कालीन चेयरमैन सतेंद्र मोहन शर्मा पर 1.75 लाख का जुर्माना लगाया है जबकि जगन्नाधम पर 1.31 लाख रुपये और सभी दस दोषियों पर कुल मिलाकर 7.87 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं कोर्ट ने चार लोगों को बरी कर दिया गया, जबकि मामला लंबित रहने के दौरान एक की मृत्यु हो गई।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...