जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
22-Mar-2020 01:11 PM
DELHI : कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे के बीच रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने 31 मार्च तक तमाम पैसेंजर ट्रेनों पर रोक लगा दी है।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भारतीय रेल ने बड़ा फैसला लिया है। इंडियन रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद करने का फैसला किया है। रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेन (प्रीमियम ट्रेन भी शामिल) का परिचालन 31 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेगा।
Strengthening precautions against COVID-19, Railways has decided that no passenger train will run up to 31st March.
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) March 22, 2020
Let us work together as #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/374b0V5sD3
बता दें देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 80 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रविवार सुबह तक पूरे देश भर में COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 349 हो गई है। देश में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है। सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है, जहां अभी तक 74 मामले सामने आए हैं। कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं।