दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
11-May-2020 12:07 PM
DELHI : कोरोना वायरस की चुनौतियों के बीच आखिरकार भारतीय रेल ने ट्रेनें चलाने की घोषणा कर दी। मंगलवार, 12 मई से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से देशभर के 15 बड़े शहरों के लिए प्रारंभिक चरण में ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ट्रेनों में बुकिंग आज शाम से शुरू हो जाएगी। इस बीच देश में अब हवाई सेवा शुरू करने के भी संकेत मिल रहे हैं। कुछ रेलवे की ही तर्ज पर हवाई सेवा भी जल्द शुरू की जा सकती है।
रेलवे सेवा शुरू होने के बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार शुरुआती तौर पर एअर इंडिया की सर्विस को शुरू कर सकती है, जो कि चिन्हित एयरपोर्ट पर ही शुरू होगी। इसके लिए जैसे रेल यात्रा के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, वैसे ही कुछ नियम इसके लिए भी बनाए जा सकते हैं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। बीते दिनों केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने भी इसी तरह का संकेत दिया था।
पिछले दिनों एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी बयान दिया था कि दिल्ली एयरपोर्ट उड़ान भरने के लिए तैयार है। वहीं कई एयरपोर्ट पर अथॉरिटी द्वारा चेकिंग भी की गयी है। ऐसे में अगर 17 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद इस तरह की सर्विस शुरू होती है, तो एयरपोर्ट शुरू किए जा सकते हैं। हालांकि देश के दिल्ला, मुबंई, चेन्नई जैसे तमाम बड़े शहर रेड जोन में हैं। ऐसे में अगर ग्रीन जोन के लिए सेवा शुरू भी की जाती है तो बड़े शहरों में इसे चलाने में मुश्किल आ सकती है।