बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
07-Aug-2020 09:28 AM
DESK : भारतीय रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए कोरोना संकट के इस काल में एक और बुरी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने अंग्रेजों के समय से चली आ रही खलासी सिस्टम को बंद करने का फैसला लिया है.
इसके साथ ही अब बंगलो पीयोन की भी नियुक्ति नहीं की जाएगी. खबर के मुताबिक बंगलो पीयोन अधिकारियों के घर पर काम करते थे, जिनकी बहाली पर रोक लगा दी गई है. बताया जाता है कि रेलवे के अधिकारी जब तक नौकरी करते हैं उनकी सुविधा लेते रहते हैं. अधिकारी अपनी मर्जी के व्यक्ति को बंगलो पीयोन के नाम पर रेलवे में नौकरी लगवा देते हैं फिर वह मनमर्जी के जगह पोस्टिंग पा जाता है और फिर साहब के घर नया बंगलो पीयोन आ जाता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
6 अगस्त को इससे जुड़ा नियम जारी कर दिया है. जिसके बाद उनकी भर्ती नहीं की जाएगी. खलासी की बहाली के बारे में भी मुद्दा रेलवे बोर्ड में समीक्षा के अधीन था इसलिए अब फैसला लिया गया है कि आगे से खलासी की बहाली नहीं की जाएगी. रेलवे के तरफ से जारी आदेश में आगे कहा गया है कि, 1 जुलाई 2020 से ऐसी नियुक्तियों के लिए अनुमोदित सभी मामलों की समीक्षा की जा सकती है और बोर्ड को सलाह दी जा सकती है. सभी रेलवे प्रतिष्ठानों में इसका कड़ाई से अनुपालन किया जा सकता है.