ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना! ट्रेन टिकट न कराएं कैंसिल, वर्ना हो...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना! ट्रेन टिकट न कराएं कैंसिल, वर्ना हो सकता है नुकसान

25-Mar-2020 03:46 PM

DELHI: कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए पूरे भारत में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. इस दौरान देश में भारतीय रेलवे की सेवाएं 14 अप्रैल तक बंद रहेंगी. जिसके बाद लोग इतने पैनिक हो गए हैं कि अपना रेल टिकट कैंसिल करा रहे हैं.

ऐसे में लोग को पैनिक होने की जरुरत नहीं है. ट्रेन टिकट को लेकर आईआरसीटीसी की ओर से एक जरूरी सूचना रेल यात्रियों को दी गई है. आईआरसीटीसी की तरफ से कहा जा रहा है कि, ‘‘यात्री की ओर से कोई से टिकट रद्द करने की आवश्यकता नहीं है. यदि यात्री अपनी टिकट को रद्द करता है, तो संभावना है कि उसे कम पैसा मिले. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उन ट्रेनों के लिए ई-टिकट को रद्द न करें, जिन्हें रेलवे ने रद्द कर दिया है.’’


इसके बाद आईआरसीटीसी की तरफ से कहा गया है कि  ‘‘ई-टिकट की बुकिंग के लिए यात्री द्वारा इस्तेमाल किये गये खाते में उसका पैसा भेज दिया जायेगा. रेलगाड़ी रद्द होने के मामले में रेलवे द्वारा कोई शुल्क नहीं काटा जाता है.’’ वहीं बता दें कि रेलवे ने पहले ही काउंटर टिकट रद्द करने के लिए 21 जून तक का समय तीन महीने बढ़ा दिया था.