बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट
29-May-2020 01:05 PM
DESK : देश में जारी कोरोना संकट के बीच 1 जून से रेल मंत्रालय ने 100 जोड़ी ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. जिसे लेकर रेल मंत्रालय ने एक बार फिर से नई एडवाइजरी जारी की है. जिसमें रेलवे ने लोगों से कोरोना संकट को लेकर कई तरह की अपील की है. इसके साथ ही रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी शुक्रवार को ट्वीट कर रेल यात्रियों से अपील की है. वहीं रेलवे ने ये गाइडलाइंस जारी की है.
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा कि 'मेरी सभी नागरिकों से अपील है कि गंभीर रोग से ग्रस्त, गर्भवती महिलाएं, व 65 से अधिक व 10 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में बहुत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। रेल परिवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.'
मेरी सभी नागरिकों से अपील है कि गंभीर रोग से ग्रस्त, गर्भवती महिलाएं, व 65 से अधिक व 10 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में बहुत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) May 29, 2020
रेल परिवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। #SafeRailways
📖 https://t.co/eKsLpqtAW9 pic.twitter.com/p4MZzlIs4q
वहीं रेलवे की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया कि यह देखा जा रहा है कि कुछ ऐसे लोग भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं जो पहले से ही ऐसी बीमारियों से पीड़ित हैं जिनसे कोविड-19 महामारी के दौरान उनके स्वास्थ्य को खतरा बढ़ जाता है. यात्रा के दौरान पूर्व ग्रसित बीमारियों से लोगों की मृत्यु होने के कुछ दुर्भाग्यपूर्ण मामले भी मिल रहे हैं.इसलिए रेल मंत्रालय अपील करता है कि पूर्व ग्रसित बीमारी (जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, दिल की बीमारी, कैंसर और कम प्रतिरोधक क्षमता) वाले व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और 65 वर्ष के ऊपर के बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए जब तक अत्यंत आवश्यक ना हो रेल यात्रा से बचें.