ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / जलपाईगुड़ी में बड़ा ट्रेन हादसा: बीकानेर एक्सप्रेस की 5 बोगियां पटरी से उतरीं,...

जलपाईगुड़ी में बड़ा ट्रेन हादसा: बीकानेर एक्सप्रेस की 5 बोगियां पटरी से उतरीं, पटना से गुवाहाटी जा रही थी ट्रेन

13-Jan-2022 05:47 PM

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आ रही है जहां बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुए इस हादसे में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस की 5 बोगियां पटरी से उतर गयी हैं। Guwahati-Bikaner Express 15633 (up) ट्रेन की 5 बोगियां डिरेल होने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मची हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। रेलवे ने दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। वही बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राहत और बचाव कार्य चलाए जाने का निर्देश दिया है। 


बताया जाता है कि गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस डोमोहानी (पश्चिम बंगाल) के पास पटरी से उतर गई है। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। 


बताया जाता है कि यह ट्रेन पटना से गुवाहाटी जा रही थी तभी जलपाईगुड़ी में ट्रेन डिरेल हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं। ट्रेन के अंदर फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है। गैस कटर से बोगियों को काटा जा रहा है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। रेलवे ने दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राहत और बचाव कार्य चलाए जाने का निर्देश दिया है। 

news image