ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / रेल ई-टिकट बुकिंग में करोड़ों के घोटाले का खुलासा, आतंकी फंडिंग में पैसे...

रेल ई-टिकट बुकिंग में करोड़ों के घोटाले का खुलासा, आतंकी फंडिंग में पैसे लगाते थे दलाल

22-Jan-2020 10:19 AM

DELHI: रेलवे के ई-टिकट बुकिंग में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने टिकटों की कालाबाजारी कर रहे इंटरनेशनल गिरोह का खुलासा किया है. इस गिरोह के तार पाकिस्तान, दुबई और बांग्लादेश तक फैले हैं. यह रैकेट टिकटों की धांधली कर हर महीने करोड़ों कमाता था.


खुलासे में पता चला है कि टिकट धांधली के पैसों का इस्तेमाल आतंकी फंडिंग में हो रहा था. आरपीएफ ने इस मामले में झारखंड के रहने वाले गुलाम मुस्तफा को भुवनेश्वर से अरेस्ट किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मुस्तफा के साथ आरपीएफ ने 27 अन्य लोगों को भी अरेस्ट किया है. आरपीएफ ने बताया कि मुस्तफा के पास से दो लैपटॉप बरामद किए हैं, जिनमें एएनएमएस नाम का एक सॉफ्टवेयर भी है. वहीं आतंकी फंडिंग से मामला जुड़ा होने के कारण अब इस पूरे केस की जांच आईबी और एनआईए करेगी.


रैकेट के खुलासे से पता चला है कि ये गिरोह महज 1.48 मिनट में 3 टिकट बुक कर लेते थे. सैकड़ों आईडी के जरिए टिकटों की धांधली का ये खेल चलता था. ये गिरोह मिनटों में ही हजारों टिकटों की अवैध तरीके से बुकिंग कर लेता था. जिसके कारण जरूरतमंद आम लोगों को टिकट नहीं मिल पाता था. आरपीएफ के मुताबिक ये गैंग कई बार 85 फीसदी टिकट अकेले ही बुक कर लेता था, जिसे मनमाने रेट पर यात्रियों को बेचता था.