BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी
30-Jan-2024 09:44 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में रेलवे भर्ती को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। हालांकि अभ्यर्थी सीट बढ़ोतरी की मांग पर अड़े हैं। रेल मंत्रालय ने रेलवे एएलपी भर्ती की आयु सीमा में छूट का ऐलान किया है। रेलवे की ओर से इस संबंध में नोटिस जारी कर कहा गया है कि अभ्यर्थी अब 18 से 33 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं।
वहीं, रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जो अभ्यर्थी ओवरएज हो गए हैं और कोरोना महामारी के कारण इस भर्ती का अवसर नहीं प्राप्त कर सके, ऐसे अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 साल की छूट देने का फैसला किया गया है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से होगी। नई आयु सीमा के अभ्यर्थी अब 31 जनवरी 2024 से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जानकारी हो कि, इससे पहले रेलवे के अधिकारियों ने ऐलान किया था कि अभ्यर्थियों को हर वर्ष अब एएलपी भर्ती का मौका मिलेगा। दूसरा फायदा यह भी होगा कि जो अभ्यर्थी परीक्षा पास करेंगे उन्हें तुरंत नियुक्ति कर दिया जायेगा और उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ( आरआरबी ) ने असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर भर्ती के लिए 20 जनवरी 2024 से आवेदन कर मांगे थे। रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 19 फरवरी 2024 है। इस भर्ती से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2018 में एएलपी और टेक्नीशियन के 64371 पदों पर भर्ती निकाली थी। यह भर्ती आईटीआई के विभिन्न ट्रेड्स के लिए होगी।
आपको बताते चलें कि, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि रेलवे अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने की योजना बना रहा है। डेढ़ लाख पदों के लिए रोजगार प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि एक वार्षिक भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि अधिकतम लोगों को अवसर मिल सकें। वैष्णव ने कहा कि हमने हाल ही में डेढ़ लाख कर्मचारियों के लिए रोजगार प्रक्रिया पूरी की और उसके तुरंत बाद हमने सहायक लोको पायलट (एएलपी) के चयन से नई प्रक्रिया शुरू कर दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्रुप ‘डी’ में तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणियों में रोजगार के अधिक अवसर होंगे।