ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

विशाखापटनम के बाद अब रायगढ़ पेपर मिल में हुआ गैस का रिसाव, 7 मजदूर बेहोश

07-May-2020 04:13 PM

DESK: विशाखापटनम में गैस रिसाव के बाद अब इस तरह की घटना छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भी हुई है. यहां पर एक पेपर मिल में जहरीली गैस का रिसाव हुआ है. सात मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई है. 

तीन की स्थिति नाजुक

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जो मिल है वह तेतला गांव में स्थिति है. वही पर आज दोपहर में गैस का रिसाव हुआ है. सात मजदूरों में से तीन मजदूरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. रायगढ़ एसएसपी के मुताबिक मिल में टंकी साफ करते समय यह घटना हुई है.

चलाने के लिए किया जा रहा था साफ

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण प्लांट बंद था, लेकिन छूट मिलने के बाद इसको चालू किया जाना था. इसको लेकर ही सात मजदूर सफाई कर रहे थे. इस दौरान ही गैस का रिसाव हुआ और सात मजदूर बेहोश हो गए. गार्ड ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने सभी को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण में डर का माहौल है. बता दें कि विशाखापटनम में गैस रिसाव में 11 लोगों की मौत हो गई. सैकड़ों लोग बीमार है. इस हादसे के बाद सीएम ने मुआवजे का एलान किया है. कहा कि परिजनोंं को एक-एक करोड़ रुपए दिया जाएगा.